छत्तीसगढ़फीचर्ड

तेलंगाना के ईटा भट्ठा में मजदूर भेजने के नाम से 12 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी बैंक खाता, फोन-पे से एवं नगदी अर्जित किया था राशि…आरोपी पूर्व में तेलंगाना के अन्य ईटा भट्ठा मे किया था काम, जिसके कारण हुई थी प्रार्थी से पहचान…मजदूरों को बतौर एडवांस, धन राशी देने का झांसा देकर, आरोपी द्वारा दिया गया घटना को अंजाम…

बलौदा बाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराध जैसे धोखाधड़ी , जालसाजी, साइबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर अपराध की निकाल हेतु निर्देश दिए गए है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुसंता लकड़ा द्वारा, मजदूर ले जाने के एवज में तेलंगाना राज्य के कारोबारी से ₹12,11,800 का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी बोदासु तिरुपति ग्राम राजाराम थाना मल्लीअल जिला जागित्याल राज्य तेलंगाना ने दिनांक 10.01.2024 को आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह अगस्त 2023 से माह नवंबर 2023 के मध्य आरोपी संजय पटेल ग्राम सोनाटार थाना भाटापारा ग्रामीण का इसके ईटा भट्ठा में मजदूर उपलब्ध कराने के नाम से बैंक खाता फोन पर तथा नगद कुल राशि ₹12,11,800 प्राप्त कर आज पर्यंत तक मजदूर उपलब्ध नहीं कराया और ना ही उक्त राशि को वापस लौटा रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 25/2024 धारा 420,506,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में अनुसंधान दरम्यान, प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत राशि, ट्रांजैक्शन संबंधी दस्तावेज को जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी संजय पटेल निवासी टोनाटार को, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लेवर सरदारी काम में हुए, भारी नुकसान की भरपाई व विभिन्न बैंकों से लिए लोन को चुकाने के नाम से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर मोबाइल फोन, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का पासबुक, चेक बुक, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी के बैंक खाता फ्रिज करने हेतु संबंधित बैंक शाखा को पत्राचार पृथक से किया जा रहा है। प्रकरण में संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी संजय पटेल पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल उम्र 36 वर्ष ग्राम टोनाटार के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेंद्र निषाद का उल्लेखनीय व सराहनीह योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button