छत्तीसगढ़फीचर्ड

हाउसिंग बोर्ड में जुआ खेलते 04 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी रकम 81210₹ जप्त

पुलिस द्वारा जुआडियों पर कसा गया शिकंजा…पुलिस को 04 जुआडियों को पकड़ने में मिली सफलता…नगदी रकम 81210/रू एवं 52 पत्ती तास तथा एक प्लास्टिक झिल्ली एवं अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है…अप.क्र. 241/2024 धारा- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना चौकियों को क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने अपराधों में प्राथमिकता दिखाते त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस. चैहान एवं नेहा वर्मा अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पकंज ठाकुर के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध अपराधों को प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही की जा रही है।

ऐसी ही एक घटना दिनांक 02/09/2024 को पुलिस सुत्रों से ज्ञात हुआ कि ग्राम केराझरिया हाउसिंग बोर्ड पेड के पास में कुछ जुआडियान रूपये पैसो कां दांव लगाकर काटपत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर तत्काल सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना पाली स्टाप ग्राम केराझरिया हाउसिंग बोर्ड पेड के पास में जाकर घेराबंदी कर जुआडियानों को पकड़ा गया।

पकडे गये जुआडियान 01. गोल्डी श्रीवास पिता रामेष्वर श्रीवास निवासी केराझरिया थाना पाली 02. अनवर खान पिता असलम खान निवासी बाजार मोहल्ला पाली 03. विनय सोनकर पिता के.आर. सोनकर निवासी पाली, थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. 04. गोरे लाल पिता निर्भय मानिकपुरी साकिन केराझरिया थाना पाली जिला कोरबा (छ0ग0) के कब्जे से नगदी रकम 81210/रू व 52 पत्ती तास तथा एक प्लास्टिक झिल्ली एवं अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है।

उक्त आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर मामला जुर्म जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तारी में निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि पुरूषोत्तम सिंह उइके प्रआर हिरावन सरूते आरक्षक- अजय राजवाडे, अनिल कुर्रे, नारायण कश्यप, महिला आक्षक इंदु राजपूत तथा सैनिक संजय डिक्सेना की विशेष भूमिका रही। पाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही करने से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में भय का माहौल निर्मित हुआ है, एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button