दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नि:संतान दम्पत्तियों के लिये एसआर अस्पताल दुर्ग में 15 दिसंबर 2022 को निःशुल्क परामर्श शिविर

 

दुर्ग। एसआर अस्पताल एण्ड रिसर्च सेंटर एवं पहलाजानी टेस्ट ट्युब बेबी सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एस.आर अस्पताल चिखली दुर्ग के परीसर मे दिनांक 15 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। निः शुल्क परामर्श शिविर का समय प्रातः10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।

पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की डॉ नमिता चंद्र वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं IVF विशेषज्ञ ने बताया की कृत्रिम गर्भ धारण कराने की यह अत्याधुनिक टेक्नोलाजी है। इस प्रक्रिया मे महिलाओ को कृत्रिम तरीके से गर्भ धारण कराया जाता है।

एस आर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्वेता रानी प्रसाद ने बताया की माँ बनने का अहसास सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है बताया की जब महिला माँ बनती है तो उस महिला के लिए एक नए जीवन के सामान होता है। डॉ स्वेता रानी ने अंचल के नि:संतान दम्पत्तियों से विनम्र अपील की की दिनांक 15 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ अवश्य लें l एवं जनहीत में सुचना को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करने के लिए निवेदन किया है।

हेल्प लाईन नम्बर 62626 13200, 62626 13300, 62626 13400

Related Articles

Back to top button