दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

9वी सीनियर राष्ट्रीय ड्यूबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम 5 फरवरी को दिल्ली के लिए होगी रवाना

भिलाई। 9वी सीनियर राष्ट्रीय ड्यूबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली ड्यूबॉल एसोसिएशन द्वारा 07 मार्च से 10 मार्च तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ की पुरुष एवम महिला टीम 5 फरवरी को दुर्ग स्टेशन से रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ड्यूबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नन्द किशोर कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पुरुष टीम से पीयूष बिस्वास (कप्तान), अंकित खलको, आदित्य, प्रह्लाद, आयुष, अरविंद, राकेश, सारंग, अक्षय, वासु, प्रखर, आरव, सौरव एवम तुषार शामिल हैं। महिला वर्ग में माधुरी पाल ( कप्तान) , प्रिया, भावना, मानसी, ज्योति, दिव्या, कंचन, निकिता, उत्तरा, कनक,खुशी, शिवानी शामिल है एविन मैनेजर सपना चौरसिया है।

साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य से विकी, चिराग, धर्मेंद्र, दीपक,राहुल,अंजलेश, साहिल,रजत, प्रियांशु, तेजस, वरणदीप और मिथिलेश पुरुष वर्ग में एवम आयुषी, पूनम , प्रतिज्ञा, डॉली, पूनम गुप्ता, साक्षी, रीतू और जागृति का चयन अखिल भारतीय ड्यूबॉल अकादमी के सिनियर राष्ट्रीय टीम में हुआ।

छत्तीसगढ़ राज्य ड्यूबाल एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत दास गुप्ता एवम आदर्श गुप्ता द्वारा सभी खिलाड़ियों को किट वितरित किया गया। इस अवसर में सीनियर खिलाड़ी निखिल कपूर और दिलीप मिश्रा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button