छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

जब मज़दूरी कर रही थी माँ, तब उसके बच्चे का ख्याल नारायणपुर के कलेक्टर ने रखा…

नारायणपुर: रोज़ की तरह सुबह हुई लेकिन यह नजारा और तस्वीर कुछ हट के थी। सबेरे-सबेरे गाँव नाउमुंजमेटा में रतन लाल के डबरी का भी यही नजारा था। माँ डबरी निर्माण में काम कर रही थी, तो कलेक्टर पी.एस.एल्मा उसके बच्चे का ख्याल रख रहे थे। बच्चा भी कलेक्टर श्रीएल्मा से चंद मिनटों में घुल मिल गया। वे अपने साथ लाए बिस्किट भी बच्चे को खिला रहे थे। कलेक्टर ने बच्चे को खेल-खेल में टाटा करना भी सिखाया।

ज़िले के मुखिया कलेक्टर पी.एस.एल्मा आज सबेरे-सबेरे अपने अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की ज़मीनी सच्चाई नजदीक से जानने और देखने नाउमुंजमेटा गांव पहुँचे। इस मौक़े पर उन्होंने गाँव में चल रहे विकास कार्यों और उनके क्रियान्वयन के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत में जानकारी मिली की गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत डबरी निर्माण का काम चल रहा है। कलेक्टर श्रीएल्मा डबरी निर्माण स्थल पहुँच, वहाँ उन्होंने मजदूरों के हाल चाल पूछे और उनसे बातचीत की । उन्होंने मजदूरी भुगतान की भी जानकारी ली ।

डबरी निर्माण स्थल पर कलेक्टर श्रीएल्मा ने देखा कि एक नन्हा बच्चा अकेला बैठा है। वे उसके पास गए और उसे खिलाने लगे। आसपास के श्रमिकों से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्चे की माँ डबरी निर्माण में काम कर रही है। तब कलेक्टर श्री एल्मा ने उसके बच्चे का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने साथ लाए बिस्किट बच्चे को दिए। वापस आते समय बच्चे ने कलेक्टर श्री एल्मा को टाटा किया।

Related Articles

Back to top button