छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने खेलो इंडिया युथगेम मलखम्ब प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

 

जांजगीर चांपा। खेलो इंडिया युथगेम के तहत दिनांक 6 से 11 फरवरी तक उज्जैन मध्य प्रदेश में मलखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे जांजगीर जिले के शिक्षा, रविंद्र, डिंपी, आयुष,किरण, समीर अखिलेश एवं रोशन प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे जिनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पुष्कर दिनकर, प्रभात कुमार, अकलेस, सनोद कुर्रे, भुनेश्वर सिंह एवं लक्ष्मण यादव को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले प्रतियोगिताओ में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हुए जिले का नाम रोशन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button