खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा प्रत्याशी को ASI ने लगाया गले, वीडियो वायरल होने के बाद हुई सस्पेंड

बीजेपी की उम्मीदवार के. माधवी लता से गले लगने के बाद ASI उमा देवी को सस्पेंड कर दिया गया. पुलिस कमिश्नर के. श्रीनिवास रेड्डी ने एक्शन लेते हुए जांच के बाद, एएसआई को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया…

हैदराबाद (ए)। लोकसभा चुनाव के बीच हैदराबाद से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार के.माधवी लता से हाथ मिलाने और उन्हें गले लगाने वाली महिला असिस्टेंट सब-इंस्टपेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. हाल ही में के.माधवी लता एक चुनावी रैली के दौरान सैदाबाद पहुंची थी. जिस दौरान वरिष्ठ पुलिसकर्मी, जिनकी पहचान उमा देवी के रूप में की गई है, को ड्यूटी के दौरान भाजपा नेता को गले लगाते देखा गया।

सैदाबाद रैली के लिए पहुंची के. माधवी लता से ड्यूटी के दौरान ASI उमा देवी ने पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और पुलिस कमिश्नर के. श्रीनिवास रेड्डी ने वीडियो पर एक्शन लेते हुए उमा देवी को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया।

शहर के पुलिस आयुक्त के श्रीनिवास रेड्डी ने सोमवार को एक महिला एएसआई को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया. दरअसल सैदाबाद एएसआई उमा देवी का बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता से गले मिलने और हाथ मिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद, एएसआई को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।

माधवी लता एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, बता दें, ओवैसी चार बार हैदराबाद से सांसद रहे हैं. तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button