छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेम नम्बर की दो गाड़ी में लोहे की स्क्रैप की जगह एक गाड़ी में पत्थर भरकर ले जाकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शातिर तरीके से षड्यंत्र रच लोहे का स्क्रेप माल का धोखाधडी करने वाले दो आरोपी सन्नी सिंह एवं प्रसन्न कुमार पटेल गिरफ्तार…आरोपी सन्नी कुमार सिंह द्वारा मेटल पार्क फेस 02 ममता सोलर कंपनी में जाकर प्रार्थी को उक्त लोहे के स्क्रेप माल को खरीदने की बात करके सुनियोजित तरीक से दिया था घटना को अंजाम…

 

आरोपीगण सन्नी कुमार सिंह एवं प्रसन्न कुमार पटेल द्वारा ममता सोलर कंपनी उरला से वाहन टाटा एस क्र सीजी 04 जे बी 8666 से निकाला था लोहे का स्क्रेप माल…आरोपीगण सन्नी कुमार सिंह एवं प्रसन्न कुमार पटेल व रवि द्वारा मिलकर रचाये गये षढयंत्र के मुताबिक सेम नम्बर का दूसरा वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666 में पत्थर व सेम सिमेंट का बोरी भरकर व त्रिपाल से बांध कर फाईल कांटा कराये जाने पर हुआ प्रार्थी को संदेह…

 

आरोपीगण सन्नी कुमार सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा एस क्रमाक सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें पत्थर, सेट सीमेंट भरा हुआ एवं प्रसन्न कुमार पटेल के कब्जे से सेम नम्बर का वाहन टाटा एस क्रमाक सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें लोहे का स्क्रेप कुल 3450 किलोग्राम किमती 1,17,300 रू सामान लोड किया गया जप्त…मशरूका की कुल कीमत 5,67,300 रूपये…थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही…

 

रायपुर। दिनांक 04-09-2025 को कंपनी मे सन्नी कुमार सिंग पिता त्रिभूवन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी टेकारी थाना विधानसभा जिला रायपुर के द्वारा लोहे स्कैप सौदा कर वाहन क्रमांक टाटा एस सीजी 04 जे0 बी0 8666 को हेमाल एवं डा्रईवर के साथ आकर 3450 किलोग्राम लोड कर फाईनल वजन कराने के समय धोखाधडी कर सेम नंबर सेम कंपनी का वाहन टाटा एस सीजी 04 जे0 बी0 8666 मे पत्थर खराब सिमेन्ट बोरी लोड कर धरमकांटा मे लाने और सेम नंबर के वाहन से टाटा एस सीजी 04 जे0 बी0 8666 वजन लोहा को ले जाने सन्नी कुमार, प्रसन्ना कुमार , रवि के द्वारा धोखाधडी कर ले गया है।

प्रार्थी अनुज कुमार पिता महराजदीन उम्र 36 साल साकिन मेटल पार्क फेस 02 ममता सोल कंपनी थाना उरला जिला रायपुर के रिपोर्ट पर आरोपीगण सन्नी कुमार, प्रसन्ना कुमार , रवि के विरूध्द अपराध धारा 319, 336, 338, 340(2), 3(5) बी एन एस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी सन्नी कुमार सिंह से वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें पत्थर, सेट सिमेंट का बोरी, रेती लोड था को एवं आरोपी प्रसन्न कुमार पटेल से वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें लोहा स्क्रेप 3450 किलोग्राम लोड जुमला किमती 5,67,300 रू को जप्त कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी रवि अभी तक फरार है। जिसकी पता तलाश की जा रही है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button