छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव धाम के दर्शन

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर आज महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है। उन्होंने भूमिपूजन के पश्चात क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button