देश-दुनियाफीचर्ड

वियाग्रा की हेवी डोज देकर डॉक्टरों ने बचाई जान, कोरोना पॉजिटिव नर्स 45 दिन से थी कोमा में

नर्स मोनिका ने बताया,‘जब मैं होश में आई तो मुझे डॉक्टर ने बताया कि मुझे वियाग्रा की मदद से होश में लाया गया है। पहले मुझे ये सब मजाक लगा…

नईदिल्ली (ए)। इंगलैंड के गेन्सबरो लिंकनशायर की रहने वाली एक कोरोना संक्रमित नर्स को वियाग्रा की मदद से होश में लाया गया। दरअसल, यह नर्स 45 दिनों से कोमा में थीं और उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरता जा रहा था।कोरोना के कारण कोमा में चली गई एक महिला नर्स को वियाग्रा के इस्तेमाल से बचा लिया गया। पेशे से नर्स 37 वर्षीय मोनिका अल्मेडा 45 दिनों से कोमा में थी।

डॉक्टरों ने वियाग्रा की मदद से उन्हें कोमा से बाहर निकाला। ये कमाल का आइडिया मोनिका की सहकर्मियों का था। मीडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, मोनिका को जब होश आया तो उसने डॉक्टरों और अपनी सहकर्मियों को इसके लिए धन्यवाद किया।

बता दें, मोनिका को होश में लाने के लिए डॉक्टरों ने इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा का उपयोग किया। दरअसल, मोनिका का ऑक्सीजन लेवल आधे से भी ज्यादा कम हो गया था और वह लगातार और कम होता जा रहा था।

इंगलैंड के गेन्सबरो लिंकनशायर की रहने वाली नर्स मोनिका ने बताया,‘जब मैं होश में आई तो मुझे डॉक्टर ने बताया कि मुझे वियाग्रा की मदद से होश में लाया गया है। पहले मुझे ये सब मजाक लगा। लेकिन उन्होंने कहा कि सच में मुझे वियाग्रा की हेवी डोज दी गई है।’

Related Articles

Back to top button