खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी, कई राज्यों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है…

नईदिल्ली (ए)। उत्तर भारत में इस वक्त मौसम आंख मिचौली खेलता हुआ नजर आ रहा है. सुबह के समय जहां ठंड का एहसास होता है तो वहीं दिन में तेज धूप के बाद ये ठंड कम हो जाती है. मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आज यानी सोमवार (12 फरवरी) से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी है।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो सोमवार (12 फरवरी) को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि दिल्ली में सुबह के कोहरा छाया रहेगा और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही 14 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में 12 और 13 फरवरी और पूर्वी भारत में 13 से 15 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 13 फरवरी से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button