खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ओवरलोड के कारण पलटी नाव: 18 लोग थे सवार, 3 की मिली लाश, अंधेरे के कारण खोजबीन में हो रही परेशानी, DM-SP मौके पर

दियारा से लौट रहे नाव पर सवार लोगों में उस समय अफरातफरी मच गई जब नाव अचानक डूबने लगा। नाव में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग नाव पर से कूद कूद कर जान बचाने की कोशिश करने लगे और इस तरह देखते ही देखते नाव पलट गई…

मांझी (ए)। छपरा में सरयू नदी की धारा में ओवरलोड नाव पलट गई। इस घटना में तीन शव बरामद किए गये हैं, तीन जीवित निकाले गये हैं जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित मटिहान गांव के समीप सरयू नदी की है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गये और डूबे हुए लोगों को खोजने में लग गये। ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन किए जाने पर अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 18 लोग अभी भी लापता हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान थे जो दियारा में परवल की खेती करते हैं। शाम होने पर काम करने के बाद सभी लोग नाव पर सवार होकर वापस इस पार अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी अचानक नाव डूबने लगी। इस दौरान नाव में सवार लोग शोरगुल करना शुरू कर दिए। जो लोग तैरना जानते थे वेलोग नाव पर से कूद कूद कर जान बचाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान अफरातफरी में नाव पलट गई। मृतकों की पहचान तारा देवी और फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है।

ओवरलोड के कारण हुआ हादसा 
ग्रामीणों का कहना है कि नाव ओवरलोड था जिस वजह से हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया जिनकी मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल नदी से तीन शव को बरामद किया गया है, जबकि करीब 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोर और स्थानीय लोग उनकी खोज में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सारण डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।

अंधेरा होने के कारण खोजने में हो रही परेशानी 
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों और गोताखोतों की मदद से डूबे लोगों को खोजा जा रहा है लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण लोगों को खोजने में परेशानी हो रही है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंचकर डूबे हुए लोगों को खोजने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button