खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी चयनित नेहा ब्याडवाल और पूर्वा अग्रवाल के घर पहुंचकर दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने नेहा ब्याडवाल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेहा ब्याडवाल ने यूपीएससी की परीक्षा में 569 वाँ रैंक की हासिल की है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी। नेहा के पिता श्रवण कुमार मीणा इनकम टैक्स कमिश्नर है। नेहा आईजी बद्रीनारायण मीणा की भतीजी है। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एसडीएम नंदलाल चौबे ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर नेहा को शुभकामनाएं दी।

नेहा ने बताया कि प्रारम्भिक स्कूल की पढ़ाई रायपुर, कोरबा और बिलासपुर से पूरी की। नेहा ने काॅमर्स और गणित के विषय लेकर स्कूल की पढ़ाई पूरी की और कालीबाड़ी के डीबी गर्ल्स काॅलेज में बीए प्रोग्राम के तहत हिस्ट्री, इकोनाॅमी, जियोग्राफी के विषयों को लेकर पढ़ाई की। नेहा ने बताया कि काॅलेज के पढ़ाई के दौरान उन्होंने आईएएस लक्ष्य तय कर रखा था, इसलिए यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी और दिल्ली में कोचिंग से कुछ समय तक पढ़ाई कर वापस रायपुर लौट आई और घर पर ही सेल्फ स्टडी की। यूपीएससी परीक्षा के घंटो तक पढ़ाई की।

वे बताती हैं कि पिता और चाचा का शुरू से बेहतर मार्गदर्शन मिला और एसपी अंकिता शर्मा ने भी पढ़ाई के दौरान काफी मदद की। इसके अलावा छोटे भाई ने भी काफी सहयोग किया। इसके पूर्व वे यूपीएससी में तीन बार चयन होने से चूक गई, लेकिन वर्ष 2023 में चौथी बार में उन्होंने सफलता हासिल कर ली। इस इस सफलता पर परिवारजनों ने भी नेहा को बधाई दी है।

पूर्वा अग्रवाल को कलेक्टर ने दी बधाई: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सुश्री पूर्वा अग्रवाल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्वा अग्रवाल ने यूपीएससी की परीक्षा में 189 वां रैंक की हासिल की है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम देवेंद्र पटेल ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर पूर्वा को शुभकामनाएं दी।

पूर्वा के पिता डाॅ. मोहन लाल अग्रवाल तकनीकी शिक्षा में एडिशनल डायरेक्टर है। उनकी माता डाॅ. अनिता अग्रवाल इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रोफेसर है। पूर्वा बताती हैं कि प्रारंभिक शिक्षा रायपुर और बिलासपुर के स्कूल से पूरी की और दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकाॅनामिक्स की छात्रा रही है।

मास्टर की पढ़ाई दिल्ली से कर रही है। वह बताती है कि पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की है और इस मुकाम को आखिरकार हासिल किया। वे बताती है कि मुझे आईपीएस का मिलने की उम्मीद है। मुझे जिस जगह पर पदस्थापना होगी, वहा पर कानून व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button