छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने पीएससी के राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के पीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने अधिकारियों को केंद्र में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन सोमवार 24 जून से गुरुवार 27 जून तक किया जा रहा है। रायपुर जिला में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोजित परीक्षा में 867 परीक्षार्थी शामिल हुए। कलेक्टर के निरीक्षण के समय रोजगार अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी परीक्षा केदार पटेल और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने अभनपुर ब्लाॅक के सरपंच व ग्राम पंचायत सचिवों की वर्चुअली बैठक ली:  कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने अभनपुर ब्लाॅक के ग्राम सरपंचों और पंचायत सचिवों की वर्चुअली बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि गांव में शांति कायम रहें, इसके लिए निगरानी रखी जाए।

अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करें तो एडीएम, तहसीलदार व थानेदार को सूचित करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि नई न्याय संहिता 1 जुलाई से लागू होगी। अनुभवी प्रोफेसर के माध्यम से ग्रामीणों को नई न्याय संहिता के संबंध में जानकारी दी जा रही है। नई संहिता को बेहतर तरीके से समझा जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button