खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने अवधेश कुमार त्रिवेदी, राष्ट्रीय रेल सेवा पदक से हो चुके है सम्मानित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी को बनाया गया हैं।

अवधेश कुमार त्रिवेदी भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) -2010 बैच के अधिकारी है। अवधेश कुमार त्रिवेदी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (प्लानिंग एवं सेफ्टी) पद पर कार्यरत थे।

दिनांक 29 अप्रैल, 2024 को अपराह्न के बाद अवधेश कुमार त्रिवेदी ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर का पदभार ग्रहण किया। अवधेश कुमार त्रिवेदी 2021 में राष्ट्रीय रेल सेवा पदक से भी सम्मानित हैं।

अवधेश कुमार त्रिवेदी पूर्व में एरिया मैनेजर कोरबा, मंडल परिचालन प्रबंधक, बिलासपुर एवं उप मुख्य पारिचालन प्रबंधक (गुड्स) के पदो पर भी कार्य कर चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button