छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवोदय विद्यालय गाजीपुर में पुरातन छात्र व सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन, डीआईजी डॉ. संतोष सिंह हुए शामिल

रायपुर। तृतीय बैच (1993-2000) तथा पंचम बैच (1995-2000) के छात्रों द्वारा समारोह का नवोदय विद्यालय गाजीपुर के प्रांगण आयोजन हुआ। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव और संघर्ष से सफलता के सफ़र का मंत्र साझा किए। आरंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा वन्दना से हुआ, और छात्र-छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य, कांतारा, व तेलुगु नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया।

छात्र तृतीय बैच से यूएस में कार्यरत इंजीनियर सुरेश, छत्तीसगढ़ में सीएमओ डॉ. पुष्पा, मधुमिता व पिंकी साफटवेयर इंजीनियर तथा लखनऊ से डॉ. धर्मवीर, अवधेश व विनय, मनोज (असि० कमां० सीआरपीएफ), शैलेन्द्र (उप प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय बीएचयू), राघवेन्द्र (बैंक मैनेजर), मनोज (असि० प्रोफे०), व अन्य तथा पंचम बैच से डॉ. सन्तोष सिंह आइपीएस (डीआइजी छत्तीसगढ़), अनुपमा (प्रवक्ता), प्रान्शु (प्रवक्ता), शशिकला (प्रोफेसर बीएचयू), इन्द्रजीत (अध्यापक), गुंजन (अध्यापिका), सन्तोष, अजीत राही, अविनाश (बैंक एकाऊँटेंट) जॉर्डन में कार्यरत आनन्द कुमार (इंजीनियर), महेश, राजेश, रहमान, रणविजय तथा प्रथम बैच के डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद (प्रो० भौतिकी बीएचयू) संगीता, अमृता, यशवंत, दिव्या, निशा, वीणा व अन्य बैच से देवांशु, अनूप, विपिन व श्यामलाल प्रोफे० सकलडीहा महाविद्यालय आदि समेत लगभग 150 पूर्व छात्र सम्मिलित हुए।

पूर्व शिक्षकों में बीके पचौरी, ओपी मौर्या, फैजान अहमद, विनय कुमार, जेपी जायसवाल, विजय कुमार ढोले, डी०एस० कुमार, निर्मला कश्यप, ज्योत्सना पाण्डेय, विमला साहनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीआइजी डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्रों को सफलता का मंत्र दिया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपहार स्वरूप ओपेन जिम संबंधित उपकरण विद्यालय को प्रदान किया गया साथ ही साथ राजेश चन्द्र गौतम मैनेजर भेल इण्डिया द्वारा बच्चों के लिए खेल उपकरण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा पूर्व छात्रा मध सिंह द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन वागीष ने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, मधुलिका, शिखा श्रीवास्तव व सुधीर मिश्रा का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा साथ ही कहा कि इस प्रकार पुरा छात्रों के आगमन से विद्यार्थी प्रोत्साहित होते हैं तथा इसका आगमन सर्वदा सुखमय होता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रथम बैच के हेडब्वाय जितेन्द्र कुमार व सैयद अज़हर के द्वारा संपादित किया गया। अन्त में सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुरा छात्रों द्वारा भी सभी छात्रों को ज्ञान की शक्ति का प्रतीक लेखनी देकर प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button