दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा का जनसंपर्क अभियान दुर्ग लोकसभा प्रभारी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने की विधानसभा संयोजकों और सदस्यों की घोषणा

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 30 मई से जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसकी तैयारियां के क्रम में आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अभियान प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 9 विधानसभा के संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की हैं। ये सभी संयोजक अपने विधानसभा में क्षेत्रीय स्तर पर अभियान के संचालन के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

आगामी 30 मई 2023 को देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पुरे हो रहे हैं| केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई 2023 से राष्ट्रीय स्तर पर विशेष जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ होगा। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी सभी जिला, मण्डल एवं बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसका उद्देश्य मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाना हैं। जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्ष के शासन में हुए विकास कार्य एवं योजनाएं की जानकारी जनता तक पहुँचानी हैं एवं समर्थन प्राप्त करना हैं। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महासभा कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद अभियान में विशिष्ट लोगो से सम्पर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत मुलाकात की जाएगी। इस अभियान में प्रबुद्ध सम्मेलन, विशाल जनसभा, व्यापारी सम्मलेन, लाभार्थी सम्मेलन, घर घर सम्पर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन एवं परिचर्चा ,योग दिवस एवं इत्यादि कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सम्पर्क किया जाएगा।

विधानसभा में हुई संयोजकों की नियुक्ति श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशालीनगर विधानसभा में प्रवीण पाण्डेय संयोजक, भोजराज सिन्हा, शिव सागर मिश्रा व विजय सिंह सदस्य बनाये गये हैं। वहीं भिलाई नगर विधानसभा में बसंत प्रधान संजोयक, जयशंकर चौधरी, संजय दानी व के. गणपति को सदस्य, साजा विधानसभा में लाभचंद बाफना को संयोजक, जयसिंह राजपूत, मुलचंद शर्मा, सुरेश सिंघानिया, लोकनाथ पटेल व ज्वाला सिंह राजपूत को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसी तरह बेमेतरा विधानसभा में अवधेश चंदेल संयोजक, राजेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र टिकरिहा व विजय सिन्हा को सदस्य, नवागढ़ विधानसभा में दयालदास बघेल को संयोजक, देवादास चतुर्वेदी, नरेन्द्र शर्मा, व मधु राय को सदस्य, दुर्ग शहर विधानसभा में चंद्रिका चन्द्राकर संयोजक, अरविन्दर खुराना, कांतिलाल बोधरा, जीत यादव व सुरेन्द्र कौशिक को सदस्य बनाया गया है। अहिवारा विधानसभा में सांवलाराम डाहरे संयोजक, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नटवर ताम्रकार, रेखराम बंछोर व रामखेलावन वर्मा को सदस्य बनाया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, ललित चन्द्राकर, विष्णु पाठक, महेंद्र पाल व मोहन देवांगन को सदस्य और पाटन विधानसभा में देवेंद्र चंदेल को संयोजक, रोहित साहू व दिलीप साहू को सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button