खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म अनुज शर्मा उपस्थित थे।

सरहरी बैराज मध्यम परियोजना के सर्वे कार्य के लिए 3.47 करोड़ रूपए स्वीकृत

राज्य शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड कुसमी की सरहरी बैराज मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए तीन करोड़ 47 लाख 17 हजार रूपए स्वीकृत किए है।

सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए मंत्रालय महानदी भवन से परियोजना के सर्वेक्षण कार्य को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button