खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ: सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में पिछड़ा वर्ग की 12 वर्षीय बच्ची के साथ सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है…

लखनऊ (ए)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मां को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता मोईन खान की संपत्तियों की जांच होगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। इस दौरान बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

बता दें कि अयोध्या के पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में पिछड़ा वर्ग की 12 वर्षीय बच्ची के साथ सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपित मोईन खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है।

सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही आरोपियों को लेकर सपा के सॉफ्ट कॉर्नर की भर्त्सना की थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्ची के स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

भदरसा में सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर की ओर से बालिका के साथ गैंगरेप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। रेप पीड़िता की मां से सीएम योगी की मुलाकात के बाद यहां पर एसएसपी राजकरण नय्यर ने पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्त को निलंबित कर दिया है।

इस प्रकरण में थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज की लापरवाही के साथ उनकी भूमिका तय करने के लिए जांच के भी आदेश दिए गए हैं। आईजी प्रवीण कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button