घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 06 नवम्बर: कर्क राशि वालों आप जो चाहते हैं, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी प्रबल होंगे, पारिवारिक वातावरण आनन्दमय बना रहेगा

आज 6 नवंबर दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा का संचार कृतिका नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि आज सूर्य का गोचर भी तुला राशि में विशाखा नक्षत्र से होने जा रहा है। और आज से मार्गशीर्ष महीने का आरंभ भी रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, शासकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, योजनाओं का विकास होगा, स्त्री जाति का सहयोग मिलेगा।

वृषभ-

कर्जदारी से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी की सलाह से हिम्मत बढेगी, दूर की यात्रा सावधानी से करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन-

नजदीकी कार्यो के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उइाने के लिये तैयार रहेंगे, मान सम्मान, प्रतिष्ठा बढे़गी, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा।

कर्क-

आप जो चाहते हैं, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी प्रबल होंगे, पारिवारिक वातावरण आनन्दमय बना रहेगा, रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह-

कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव के सामान पर धन खर्च होगा, जोखिम के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, लाभ अच्छा होगा।

कन्या-

मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, पारिवारिक निकटता बढेगी, सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आकस्मिक दूर की यात्रा हो सकती है।

तुला-

टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, कीर्ति बढेगी, अचानक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है।

वृश्चिक-

मांगलिक खर्च होगा, कार्यक्षेत्र में आपसी तनाव व मनमुटाव से मानसिक परेशानी हो सकती है, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होगा।

धनु-

निजी कार्यो को टालने से समस्या बढेगी, मामूली बात पर आपसी कहासुनी बढ़ सकती है, शांति से काम निकालना लाभदायक रहेगा, लाभ कम होगा।

मकर-

किसी कामना की पूर्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा, किया गया प्रयास सफल होगा, आर्थिक कार्यो में यश प्राप्त होगा, साहस रखें।

कुम्भ-

कैरियर में सफला के लिये थोड़ा इन्तजार करें, कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाना पडे़गी, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, दूर की यात्रा होगी।

मीन-

घरेलू आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बिखरे कार्य समेटने में परिवार का सहयोग रहेगा, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button