छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024: नामांकन के पहले दिन 8 आवेदन खरीदे गए, शनिवार को भी नामांकन खरीद सकते है संभावित प्रत्याशी

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। 19 अक्टूबर शनिवार को संभावित प्रत्याशी नामांकन आवेदन खरीद सकते हैं और भरे हुए नामांकन पत्रों को रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जमा कर सकते है।

आज लोकजन शक्ति पार्टी जनशक्ति सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश से अभ्यर्थी जया राव, सुंदर समाज पार्टी से अभ्यर्थी रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय अभ्यर्थी राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकाॅल पार्टी से अभ्यर्थी चंपालाल, निर्दलीय आशीष पांडे, धूं-सेना से अभ्यर्थी नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है।

नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है।

19 वार्डों का निर्वाचक नामावली कार्यक्रम स्थगित: रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं में किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इस कारण से आयोग के सहमति से नगर पालिका रायपुर के विधानसभा दक्षिण-51 के अंतर्गत आने वाले वार्डो क्रंमाक 42 से 47 तथा 56 से 68 तक कुल 19 वार्डो का निर्वाचक नामावली कार्यक्रम को 14 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया गया है।

18 नवंबर से 22 नवंबर तक पुनः दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर 6 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button