दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम मुख्यालय में शुरू हुआ हेल्प डेस्क, अब एक ही स्थान पर मिलेगा नागरिकों को पूरी जानकारी

भिलाई। निगम मुख्यालय सुपेला में अपने मकान, भूमि, टैक्स जैसे कार्यो के लिए आने वाले नागरिकों को एक ही स्थान पर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जहाॅ शासन की जनकल्याणकारी योजना तथा आवेदन की जानकारी दी जावेगी।

नागरिकों की सुविधा के लिए निगम भिलाई में हेल्प डेस्क की स्थापना कर प्रारंभ किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से निगम में विभिन्न कार्यो के लिए आने वाले नागरिकों को अपने कार्य के लिए अब विभाग में भटकना नहीं पड़ेगा, सभी तरह के कार्य की जानकारी इस एकल खिड़की में मिल जाएगी।

महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शुरू किये गए हेल्प डेस्क में नागरिक अपने आवेदन जमा कर आवेदन की स्थिति के बारे में अवगत हो सकेगें। हेल्प डेस्क में बैठे हुए कर्मचारी राशन कार्ड, सम्पत्तिकर, आवास, रजिस्ट्री, जन्म, मृत्यु, लाइसेंस नवीनीकरण, पेंशन, आधार कार्ड जैसे नागरिक सुविधाओं के संबंध में निगम के विभिन्न विभागो में किए जाने वाले कार्य की पूरी जानकारी भी नागरिकांे को उपलब्ध कराएंगे।

बता दे कि अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं प्रोग्रामर दिप्ती साहू की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में किये जा रहे कार्यो की प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर हेल्पडेस्क में बैठने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।

भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिकगण एवं हितग्राही किसी भी प्रकार की समस्या या किसी योजना का लाभ लेने से संबंधित जानकारी के लिए निगम मुख्यालय में आते है और कौन से कार्य किस विभाग से पूर्ण होगा इसकी पूरी जानकारी नहीं होने से परेशान होते है इस स्थिति से बचने के लिए महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर हेल्प डेस्क प्रारंभ किया गया है जहाॅ नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button