छत्तीसगढ़फीचर्ड

जिले मे संचालित आश्रम-छात्रावास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, सभी विद्यार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाए: कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रेडक्रास सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले मे संचालित आश्रम-छात्रावास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सभी विद्यार्थियों का आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनवाएं।

छात्रावास के कमरों, बिस्तरों एवं शौचालयों में साफ रखें। वहां रहने वाले विद्यार्थियो का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। किसी प्रकार की बीमारी होने पर उपर्युक्त दवाई उपलब्ध कराएं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संपर्क कर स्वच्छ पेयजल प्रदान करें। छात्रावास के कमरें की मरम्मत कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास के दीवारों पर महत्वपुर्ण कार्यालय के फोन नंबर अंकित कराए। सभी अधीक्षक अधीक्षिका अपने क्वाटर में रहना सुनिश्चित करें। छात्रावास में जो विद्यार्थी उर्तीण हो गए है वे ही निवास करें कोई भी अनाधिकृत रूप से ना रहें। यह सुनिश्चित करें कि शिष्यवृति का भुगतान निर्धारित समय में हो। छात्र-छात्राओं से अच्छा व्यवहार किया जाए।

उन्होंने पालकों के श्रम कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button