खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधडी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले फरार दो आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधडी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले फरार 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…मामलेल केें 02 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है…

राजनांदगांव। प्रार्थी समीर सचदेवा पिता भारतभूषण सचदेवा उम्र 53 साल स्थायी पता 86 नर्मदा रोड रतन कालोनी जबलपुर (म0प्र0) का दिनांक 04.02.2024 को थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जमीन ग्राम तेलीटोला (टप्पा) पटवारी हल्का न0 19 तहसील लालबहादुर नगर जिला राजनांदगाॅव में खसरा न0 86/01 क्षेत्रफल 0.466 हेक्टेयर जो जीई रोड से लगी है।

उक्त जमीन के संबंध में दिनांक 19.01.2024 को हल्का पटवारी श्री कमलेश चंदेल द्वारा फोन कर जानकारी लिया आप किसी को पावर आफ अटर्नी देकर बिक्री किये हो जमीन बिक चुकी है। तब यह जबलपुर से आकर जानकारी लिया तो उक्त जमीन को अनावेदक प्रेमलाल भाट ग्राम रजोली जिला बालोद के द्वारा अन्य लोगो के साथ मिलकर भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खडाकर फर्जी मुख्तयारनामा तैयार कर क्रेता के पक्ष में उपपंजीयक कार्यालय राजनांदगाॅव को विक्रयनामा निष्पादित करना पाया गया।

जाॅच पर धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि0 का अपराध घटित होना पाया जाने से थाना कोतवाली राजनांदगाॅव में अपराध क्र0 81/2024 धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के दिनांक 24.02.2024 को आरोपी (1) नावेद अली पिता नरेश सिंह उम्र 32 साल साकिन वार्ड न0 41 केलाबाडी मस्जिद के पिछे दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग (2) श्रवण कुमार साहू पिता स्व0 जोहत राम साहू उम्र 39 साल साकिन सिकोसा ग्रामीण बैंक के सामने थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जो जिला जेल राजनांदगांव में निरूद्व है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली से टीम गठित कर मामलें में फरार 02 अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि आज दिनांक 12.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी बिहारी लाल पिता स्व0 मेहत्तर राम उम्र 58 वर्ष साकिन दमोदा थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) को ग्राम दमोदा जिला दुर्ग से एवं आरोपी प्रेमलाल भाट पिता लिलक राम भाट उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम रजोली थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) को दुर्ग शहर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया।

पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 12.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उपनिरी0 धनीराम नारंगे, संजय बरेठ, सउनि0 इसराफील खान, प्र0आर0 मिलन साहू, आरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीः- (1) बिहारी लाल पिता स्व0 मेहत्तर राम उम्र 58 वर्ष साकिन दमोदा थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0)

(2) प्रेमलाल भाट पिता लिलक राम भाट उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम रजोली थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button