दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने हाई कार्बन वायर राॅड्स के नए ग्रेड किए विकसित

भिलाई इस्पात संयंत्र ने सदैव ही ग्राहकों की मांगों के अनुसार उपयुक्त विनिर्देशों और रसायनों के साथ उत्पादों के अनुकूलित ग्रेड विकसित कर अपने उत्पादों की श्रृंखला में नया आयाम स्थापित किया है। ये नए ग्रेड न केवल ग्राहकों की मांगों को पूरा करते हैं बल्कि विभिन्न परियोजनाओं में तथा नए अनुप्रयोगों में प्रयुक्त होते हैं।

अपनी इसी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए भिलाई स्टील प्लांट ने एसएमएस 3-डब्ल्यूआरएम रूट से हाई कार्बन वायर रॉड्स का एक नया ग्रेड विकसित किया है। इन वायर रॉड्स की रोलिंग 5.5 मिलीमीटर के आयामों में आईएस7904 ग्रेड एचसी38बी में की जा रही है। संयंत्र ने नए विकसित वायर रॉड्स ग्रेड के प्रारंभिक परीक्षणों के बाद, अप्रैल 2023 में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से आईएस 7904 का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है।

लाइसेंस प्राप्त करने के बाद बीएसपी ने आईएस 7904 में एचसी38बी ग्रेड के लिए मेसर्स एचडी वायर्स, इंदौर से ऑर्डर प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप वायर रॉड्स के 55 बिलेट्स की पहली वाणिज्यिक रोलिंग 01 जुलाई 2023 को पूर्ण की गई। इस उत्पाद की रोलिंग व परीक्षण भिलाई स्टील प्लांट में ग्राहक की उपस्थिति में किया गया।

ग्राहक की पूर्ण संतुष्टि के बाद हाई कार्बन वायर रॉड्स के 31 क्वाॅइल की पहली खेप 26 जुलाई 2023 को मेसर्स एचडी वायर्स, इंदौर को भेजी गई है। यह भिलाई स्टील प्लांट से नए विकसित हाई कार्बन वायर रॉड्स का पहला प्रेषण है।

इन उच्च कार्बन वायर रॉड्स का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। जिनमें शामिल हैं अम्ब्रेला रिब वायर, हेयर पिन वायर और कपड़ा उद्योग के लिए हील्ड वायर व रीड वायर, स्पोक वायर, शटर स्प्रिंग वायर, अपहोल्स्ट्री स्प्रिंग्स, ऑटोमोबाइल स्प्रिंग्स, औद्योगिक स्क्रीन, ऑटो केबल्स, वायर रोप्स और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button