Uncategorised

मुख्यमंत्री ने शहीद SI के पिता से दूरभाष पर बात कर व्यक्त की शोक संवेदना,एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद एसआई श्याम किशोर शर्मा के पिता बृज मोहन शर्मा से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री बघेल ने कहा कि आपके बेटे ने अदम्य साहस का परिचय दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनके बलिदान और साहस को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार आपके परिवार के साथ है। सरकार के द्वारा आपके परिवार का पूरा ख्याल रखा जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। 
उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले के ग्राम खाला निवासी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा  राजनांदगांव के ग्राम परधोनी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए । इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने चार ईनामी नक्सलियों को भी मार गिराया है।

Related Articles

Back to top button