दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल में बनेगा फॉरेस्ट वंडरलैंड, पर्यटकों को मिलेगा एडवेंचर एक्टिविटी से भरा स्थान

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के नंदिनी माईन्स क्षेत्र में पूर्व में किये गये वृक्षारोपणों एवं खनन कार्य के फलस्वरूप वहां छोटे वनक्षेत्र एवं तालाब विकसित हो गए हैं। इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित वन के रूप में घोषित किया गया है। दुर्ग वनमण्डल द्वारा नंदिनी माईन्स क्षेत्र को फॉरेस्ट वंडरलैंड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु 3.83 करोड़ रूपये का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

इस एडवेंचर पार्क में पारासेलिंग, क्वाडबाईकिंग, जिपलाईनिंग, हॉट एयर बैलून, बोटिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, स्टार गेजिंग, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के एडवेंचर एक्टिविटी आदि के साधन उपलब्ध होंगे जहां लोग आकर इन क्रियाकलापों का आनंद ले सकते है।

नंदिनी क्षेत्र राजनांदगांव से 50 कि.मी., दुर्ग शहर से 15 कि.मी., रायपुर से 40 कि.मी., कवर्धा से 107 कि.मी. तथा बेमेतरा से 72 कि.मी. की दूरी पर स्थित होने से यहां पर पर्यटक आकर विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। यह स्थल कान्हा-किसली उद्यान जाने वाले रास्ते में स्थित है इसलिए वहां जाने वाले पर्यटक रास्ते में नंदिनी फॉरेस्ट वंडरलैंड का भी आनंद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button