दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान शर्मनाक, छत्तीसगढ़ में राज्य की परंपरा-संस्कृति के संरक्षण के लिए भूपेश सरकार ने किए अभिनव प्रयास: प्रीति साहू

दुर्ग। दुर्ग शहर महिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रीति साहू ने बयान जारी कर छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणावीर हैं। मोदी जी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जनता से कई वादे तो किये, लेकिन उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया। मोदी जी ने विदेश से काला धन वापस लाने, हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, महंगाई कम करने, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, किसानों की आय दोगुना करने और महिला सुरक्षा जैसे अनेक वादे लोकसभा चुनाव में किये थे। आज पूरा देश देख रहा है कि 9 साल में मोदी सरकार ने इन वादों को पूरा नहीं किया। जनता को राहत नहीं दी गई, उलटे मोदी सरकार ने इन समस्याओं को कई गुना बढ़ा दिया। आज गैस सिलेंडर, पेट्रोल यहां तक कि टमाटर की कीमत आसमान छू रहे है।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को याद रखना चाहिए कि डॉ. रमन सिंह के वादे 15 साल के शासनकाल में भी पूरे नहीं हुए। उनको अपना खुद का रिपोर्ट कार्ड भी देखना चाहिए। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें बार-बार रद्द हो रही हैं। बिलासपुर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। यात्री हलाकान हैं। इसके बावजूद बिलासपुर के सांसद अरुण साव समेत भाजपा के 9 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। साव समेत सभी भाजपा सांसदों ने आम जनता को राहत देने के लिए कुछ नहीं किया।

श्रीमती साहू ने कहा कि मणिपुर राज्य में डबल इंजन की सरकार है। वहा की वर्तमान स्थिति बद से बत्तर हो रही है। पिछले 90 दिनों से मणिपुर जल रहा है। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाना जा रहा है। हिंसा में कई लोगो की जान जा चुकी है, कई लोग बेघर हो चुके है। स्तिथि पर अब तक नियंत्रण नहीं हो पाया है, वहा की जनता किन परिस्थितियों से गुजर रही है देश के पीएम को इसका थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं है। अब तक मोदी जी ने ना ही मणिपुर का दौरा किया है ना ही इसपर कोई बयान दे रहे है आखिर क्या वजह है ये पूरा देश जानना चाहता है?

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य की परंपरा-संस्कृति के संरक्षण के लिए भूपेश सरकार ने अभिनव प्रयास किये हैं। कर्मा जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, तीजा जैसे पर्व पर अवकाश भी घोषित किया गया। भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा देने पर साव जैसे वरिष्ठ सांसद की बयानबाजी शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा नेताओं की छत्तीसगढ़िया विरोधी मानसिकता को देख-समझ रही है। विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा नेताओं को इसका जवाब देगी।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जितने वादे किये हैं, चार साढ़े साल के कार्यकाल में लगभग सभी वादे पूरे कर दिये। किसानों की कर्जमाफी, सिंचाई कर की माफी, किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य 2640 रुपए देने, हाफ बिजली बिल, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदी, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था के साथ नए स्कूल-कालेज, स्वास्थ्य सुविधा में अभूतपूर्व विस्तार, हाट बाजार क्लीनिक, मोबाइल क्लीनिक, महिला समूहों और युवाओं को रीपा के माध्यम से रोजगार देकर न सिर्फ वादों को पूरा किया, बल्कि प्रदेश की जनता को नित नई सौगातें भी दी है। आज छत्तीसगढ़ की जनता उनके कार्यों से बेहत प्रसन्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button