खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर विश्व मीडिया में छाये पीएम मोदी, भारत की हर तरफ हो रही सराहना

भारत में 9-10 सितंबर को हुए जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन ने विश्व मीडिया का काफी ध्यान खींचा है. समिट को लेकर विदेशी अखबारों में भारत की खूब तारीफ हुई…

नईदिल्ली (ए)। जी20 शिखर सम्मेलन संपन्न होने के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत की तरीफ की है और ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में इसके बढ़ते दबदबे का जिक्र किया है. सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र (दिल्ली डेक्लेरेशन) को पूरी सहमति के साथ समूह की ओर से स्वीकार किया गया. इस बात ने वैश्विक मीडिया का ध्यान खींचा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, द वाशिंगटन पोस्ट ने वैश्विक चिंताओं को उठाने और सभी विकास संबंधी और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 फीसदी आम सहमति हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है. अखबार ने इस खबर का टाइटल लिखा, ”मोदी की कूटनीतिक जीत में भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया।”

‘विविधता और सद्भाव की दुनिया को मिल रहा आकार’ दुबई आधारित मीडिया संगठन गल्फ न्यूज ने जी20 शिखर सम्मेलन को इस रूप में लिखा कि यह दुनिया को सद्भाव और विविधता के रूप में आकार दे रहा है. खबर का शीर्षक है, “18वां जी20 शिखर सम्मेलन: विविधता और सद्भाव की दुनिया को मिल रहा आकार”।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई न्यूज आउटलेट एबीसी न्यूज ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर दिल्ली डेक्लेरेशन को इसकी भाषा में कमजोर बताया. मीडिया आउटलेट ने लिखा, “जैसे ही जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हुआ, एंथनी अल्बनीज ने कमजोर समझौते की सराहना की।”

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने शनिवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बताया था और यह भी कहा था कि सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई।

ब्रिटेन, कतर और हांगकांग की मीडिया ने ये कहा ब्रिटिश दैनिक द टेलीग्राफ ने अपनी खबर के शीर्षक में लिखा, ”भारत न्यू वर्ल्ड ऑर्डर का केंद्र बनने की ओर क्यों अग्रसर है?” बता दें कि भारत की अध्यक्षता ने जलवायु संकट जैसी आम चुनौतियों से निपटने के साधन के रूप में मल्टी स्टेकहोल्डर कोलैबोरेशन को महत्व दिया है और ग्लोबल हारमनी और ग्रीन फाइनेंश का मार्ग दिखाया।

कतर आधारित अल जजीरा ने रूस की ओर से की गई तारीफ का जिक्र किया. खबर की हेडलाइन इस प्रकार रही- ‘शिखर सम्मेलन के समापन पर रूस ने ‘संतुलित’ डिक्लेरेशन की सराहना की” वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर में कहा गया, ”भारत में बैठक समाप्त होने पर अमेरिका, रूस ने जी20 सम्मेलन के डिक्लेरेशन की तारीफ की।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button