छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG राहुल भगत के निर्देश पर पुलिस ने कराया वृद्ध महिला की घर वापसी, मामूली पारिवारिक वाद-विवाद पर से बेटी ने निकाला था घर से

राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज राजनंदगांव राहुल भगत (I.P.S.) के निर्देशानुसार सियान सेवा जतन योजना के तहत बुजुर्गों का सम्मान करते सेवा करने तथा उनसे मेल मिलाप कर तालमेल बनाने निर्देश प्राप्त हुआ था, दिनांक 24.08.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोहकाबोड की वृद्ध महिला कालिंद्री वर्मा पति स्वर्गीय धनुष वर्मा उम्र 65 साल ने थाना खैरागढ़ को उसकी पुत्री प्रभा वर्मा ने मामूली पारिवारिक विवाद के कारण अपनी मां कालिंद्री वर्मा को घर से निकाल दिया है।

उक्त शिकायत पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनंदगांव राहुल भगत (I.P.S.) के द्वारा दिये निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (I.P.S.) जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में दोनों पक्षों को थाना तलब कर शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए दोनों पक्षों में सुलह कराया गया तथा बुजुर्ग महिला को ससुरक्षित उसकी पुत्री प्रभा वर्मा के सुपुर्द कर उचित देखरेख करने का समझाइए दिया गया।

वृद्ध महिला कालिंदी बाई ने घर वापसी कर खैरागढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया, आगे भी वृद्धजनों की विशेष संरक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कोई भी अपराधिक घटनाएं होना पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश देवदास सहायक उप निरीक्षक शंकर कारुनिक, महिला आरक्षक 678 धनेश ठाकुर, 1071 तीजन डहरिया की सराहनीय योगदान रह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button