दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप क्षेत्र में बीएसपी द्वारा किये जा रहे गंदे पानी की सप्लाई को भाजपा नेता दया सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को सौपा ज्ञापन

भिलाई। टाउनशिप में विगत तीन माह से बीएसपी द्वारा किये जा रहे गंदे पानी की सप्लाई को लेकर भाजपा नेता दया सिंह ने आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दया सिंह ने कहा है कि भिलाई में पेयजल संकट को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर चर्चा की है विगत 3 माह से बीएसपी द्वारा दूषित एवं गंदा पानी भिलाईवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

बीएसपी द्वारा निर्मित जल शोधन संयंत्र वर्ष 1955 में स्थापित किया गया था जिसमें आज पर्यंत कोई कैपिटल रिपेयर अथवा उन्नयन का कार्य नहीं हुआ है। इन सभी चीजों से अवगत कराते हुए उनसे अनुरोध किया कि पानी की इस जटिल समस्या के संबंध में राज्य सरकार और सेल प्रबंधन का ध्यान आकर्षण कराने की कृपा करें ताकि इस कोरोनावायरस के विपरीत समय में भिलाई वासियों को साफ पानी मिल सके।

Related Articles

Back to top button