दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो अंतरराष्ट्रीय चोर को पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है दुर्ग पुलिस, बांग्लादेश टूरिज्म वीजा का इस्तेमाल कर भिलाई सहित देश के कई हिस्सों किए है चोरी

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है। बांग्लादेश के इन चोरों ने टूरिस्ट वीजा का इस्तेमाल कर भारत के कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। भिलाई में भी इन चोरों ने 35 लाख रुपए से ज्यादा की चोरियां की हैं और सभी स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की घटनाएं हैं।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि पूरे देश
में घूम घूम कर बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो चोर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में आए हैं।

बांग्लादेशी मूल के यह चोट पहले पश्चिम बंगाल टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे और उसके बाद देश के पांच राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दुर्ग पुलिस ने सुजान शेख उर्फ हसमत खलीफा और अलताफ हुसैन को गिरफ्तार किया है।

स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 35 लाख से ज्यादा की चोरी को गैंग ने अंजाम दिया था । शातिर चोरों का गिरोह 5 साल से देश भर में बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहा था। दुर्ग पुलिस लगातार एक माह से इन पर नजर रखे हुए थी।

पश्चिम बंगाल की पुलिस के मदद से इन दो चोटों को पकड़ने में मिली सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से सफलता मिली है। दोनों चोटों को दुर्ग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग ला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button