दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से दया सिंह ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ समेत दुर्ग को बड़े ट्रेनों का स्टॉपेज और दानापुर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार की रखी मांग

भिलाई। रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन सुनील शर्मा से बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति व भाजपा नेता दया सिंह ने मुलाकात की।

नई दिल्ली स्थित रेल भवन ऑफिस में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में दया सिंह ने मुलाकात करते हुए आधे घंटे तक चर्चा की।

इस आधे घंटे में दया ने छत्तीसगढ़ में रेलवे संबंधी कई समस्याओं को लेकर गहराई से चर्चा की। दुर्ग-भिलाई, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बड़े ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग की। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई से झारखंड देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दानापुर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार की मांग की।

दया की बातों को चेयरमैन ने सुना। उनकी बातों को सुनते हुए चेयरमैन ने आश्वासन दिया है। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने भी एक-एक करके रेलवे संबंधी समस्याओं को रखा।

चेयरमैन के सामने दया ने इन विषयों को उठाया

◆सुपेला में रेलवे फाटक है। यहां ओवरब्रिज और अंडरब्रिज प्रस्तावित था। लेकिन ओवरब्रिज कैंसिल हो गया। अंडरब्रिज बनाने की मांग रखी।

◆पावर हाउस स्टेशन को बेहतर ढंग से संवारने की मांग की।

◆भिलाई नगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने की मांग रखी।

◆कुम्हारी और भिलाई-3 रेलवे स्टेशन में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और शेड निर्माण की मांग रखी।

Related Articles

Back to top button