दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में आज भिलाई जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त मंडलों एवम समस्त बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। जिसमें कुमारी मंडल में जिले के प्रभारी संदीप शर्मा उपस्थित रहे वही केम्प मण्डल के सौजन्य से वार्ड न. 32 बैकुष्ठ नगर गगन राज फाउंडेशन परिसर मे मुख्य रूप से ब्रजेश बिचपुरिया रहे।

केम्प मंडल मंडल के समस्त बूथों में एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिला प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने समय एक बड़े प्रोजेक्टर के साथ-साथ चाय नाश्ता भी रखा गया था साथ ही जिला के उपाध्यक्ष अमर सोनकर मण्डल, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, वार्ड पार्षद व प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य SC मोर्चा लक्ष्मी दिवाकर, वार्ड 31 पार्षद प्रियंका भोला साहू, महामंत्री रमाकांत ठाकुर व तरुण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री बिचपुरिया ने “प्रधानमंत्री मन कि बात” सामूहिक रूप से श्रवण करने के उपरान्त इस विषय मे कार्यकत्ताओ से संवाद किये उन्होंने कहा कि आज हमारे देश को एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री मिला है जो प्रथम व्यक्ति से लेकर अंत उदय तक के व्यक्तियों के बारे में सोच रहे हैं आज प्रधानमंत्री ने जिस तरह कश्मीर के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सोचा वह सरहाना योग्य है अब कश्मीर का फूल देश के सभी शहरों में देखने को मिलेगा।

साथ हि संगठन द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण की रिपोर्ट मण्डल अध्यक्ष से ली और बुथ सशक्तिकरण के फायदे और कैसे भाजपा के एक एक कार्यकताओं को स्वत: हि इस कार्य मे लग जाना चाहिये इसके लिये प्रेरित किया। आज सैकड़ों की संख्या मैं केम्प मंडल के युवकों ने भाजपा के विचारधारा से अपने आप को जोड़ा।

प्रधानमंत्री मन बात कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से युवा मोर्चा को कोषाध्यक्ष मोहनिश काले, केम्प मण्डल मंत्री धमेन्द्र पाण्डेय, जिला मिडिया प्रभारी भाजयुमो नीरज तिवारी, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मण्डल मंत्री शांता जंघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष केम्प मण्डल नवीन सिंह, पार्षद प्रतिनिधि धमेन्द्र दिवाकर, गगनराज फाउंडेशन के संचालक, महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य इंदु कौर जी, युवा मोर्चा से सतपाल पासवान ,भाजपा नेता नंदे शास्त्री राजेश सेन, महेन्द्र सोनवानी, संजय कन्नौजिया नुमेन्द्र दिवाकर, महेश देवांगन, संजय सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, बिरेंद्र बंजारे, जगवाल जोशी, पूरण जोशी, त्रिलोकी जोशी, बिरेंद्र दास मणिकपुरी रमेश मेश्राम, मो. रमजान व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button