दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेल चेयरमेन सोमा मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया दौरा, गिफ्ट मिल्क स्कीम का किया शुभारंभ

भिलाई। सेल चेयरमेन सोमा मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र दौरे के लिए 17 अप्रैल 2023 को भिलाई आगमन किया। संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने श्रीमती मण्डल का रायपुर एयरपोर्ट में आगमन पर स्वागत किया और भिलाई निवास पहुंचने पर संयंत्र के सभी कार्यपालक निदेशकों ने सोमा मंडल का स्वागत किया।

दिनांक 18 अप्रैल 2023 को सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। उन्होंने सर्वप्रथम नवनिर्मित रोलिंग मिल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जहाँ क्वालिफायिंग क्राइटेरिया टेस्ट फेसेलिटी फॉर रेल, मेकेनिकल टेस्टिंग लैब, केमिकल सेक्शन, मेटेलोग्राफी परीक्षण आदि सुविधाएं है। सेल चेयरमेन और उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रयोगशाला के निर्माण के लिए टीम की सराहना की और कहा कि यह प्रणाली हमारे संयंत्र के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रयोगशाला के उद्घाटन के बाद सेल चेयरमेन सोमा मण्डल, इस्पात भवन पहुचीं। सेल चेयरमेन इस्पात भवन के डीआईसी सभागार में सीएसआर के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रावघाट व राजहरा क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया।

श्रीमती मण्डल ने डीआईसी मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में संयंत्र के युवा पदाधिकारियों, ऑफिसर्स एसोसिएशन व एससी एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोपहर के बाद इस्पात भवन में डीआईसी सभागार से वर्चुअल मोड के द्वारा सीएसडब्ल्यू संयंत्र के ट्रायल रन की जांच की। तत्पश्चात श्रीमती मण्डल ने संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, जहाँ संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रस्तुति दी गयी तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सेल चेयरमेन और सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने संयंत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि और टीम वर्क के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। बैठक की इसी कड़ी में श्रीमती मण्डल ने महिला कर्मचारियों के प्रतिनिधिक समूह से भी मुलाकात की और उनके अनुभव के बारे में चर्चाएँ की। इस्पात भवन में श्रीमती मण्डल को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।संयंत्र भ्रमण के बाद सोमा मण्डल भिलाई निवास पहुंचीं, इसके उपरांत उन्होंने सायंकाल भिलाई निवास से रायपुर एयरपोर्ट प्रस्थान किया।

सोमा मंडल ने गिफ्ट मिल्क स्कीम का किया शुभारंभ सेल चेयरमेन सोमा मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन डीआईसी सभागार में निगमित समाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चार जिलों, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर के विभिन्न गावों में रावघाट खदान परियोजना के लाभार्थी राजहरा रावघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया। सभी को संबोधित करते हुए श्रीमती सोमा मण्डल ने इस पहल के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की सराहना की और छात्रों को अच्छी तरह से पढ़ने, खेलने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने देश के भविष्य को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए शिक्षकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के मुस्कुराते चेहरे को देखकर बहुत खुश हूँ।

‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ पर जोर देते हुए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध प्रदान करना है, जो उचित पोषण सुनिश्चत करेगा और स्कूली शिक्षा में छात्रों कि भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा।

अपने स्वागत भाषण में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ साझेदारी करके, भिलाई इस्पात संयंत्र इस योजना के लाभार्थी स्कूलों के 3000 छात्रों को दोपहर के भोजन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन देवभोग दूध की सहायता से पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध निःशुल्क वितरण करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button