छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा: अगले सत्र से माधवराव सप्रे स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की शिक्षा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 के भरोसे के बजट में आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कुल व्यय में से सर्वाधिक 16.1 प्रतिशत व्यय स्कूल शिक्षा विभाग के लिए अनुमानित है। 

मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत की गई है और अब राज्य के प्रत्येक क्षेत्र से इस स्कूल की मांग की जा रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर में स्थित माधवराव सप्रे शाला को अगले शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माधवराव सप्रे शाला में बेहतर शिक्षा और संसाधनों को बढ़ाते हुए स्कूल में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवीन हॉल तथा लैब निर्माण व पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माधवराव सप्रे शाला का निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button