दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय ज़िला अस्पताल दुर्ग में पुलिस सहायता केंद्र का एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया उद्घाटन

दुर्ग। दिनांक 19 मई को प्रातः दस बजे शासकीय ज़िला अस्पताल दुर्ग में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा किया गया।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा की पुलिस सहायता केंद्र खुलने से शासकीय अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स एवं स्टाफ़ की सुरक्षा सुनिश्चित होगी एवं पुलिस के मेडिको लीगल केस में भी सहायता एवं समन्वय से काम हो पाएगा।

अस्पताल परिसर में कोई भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस त्वरित से कार्यवाही कर पाएगी।

उद्घाटन समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर (भा पू से) , थाना दुर्ग से स उ नी राधे लाल वर्मा एवं स्टाफ और ज़िला अस्पताल दुर्ग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ वाई के शर्मा, आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, जीवन दीप समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर एवं सदस्य दुष्यंत देवांगन, प्रशांत डोंगांवकर, राहुल शर्मा व अन्य सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button