दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह स्क्रैप चोरी प्रकरण में आरोपी दो बीएसपी कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में संग्रहित मिला।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर एकत्रित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य लौह सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा तथा अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पूर्व में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना को आगे बढ़ाते हुए बीएसपी के दो अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी हिमांशु भूषण मलिक एवं मनोज कुमार देवांगन को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई सतत जारी है।

आरोपी का नाम

1. हिमांशु भूषण मलिक, उम्र 54 वर्ष, निवासी भिलाई।
2. मनोज कुमार देवांगन, उम्र 58 वर्ष, रिसाली।

जप्त सामग्री

1. लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।
2. हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।
3. ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।
4. हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।
5. ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।
6. टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।
7. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।
8. जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।
9. हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।
10. चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।
11. कुल जप्ती मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button