छत्तीसगढ़फीचर्ड

2.50 लाख रुपए के 50 नग सुअर की लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: नगद 50 हजार रुपए, स्कॉर्पियो और डिजायर जप्त

आरोपी गण से लूट का रकम 50,000/रू जप्त किया गया है। एंव घटना में प्रयुक्त वाहन 01 स्कार्पियों वाहन व 01 मारूति स्वीप्ट डिजायर वाहन को जप्त किया गया एवं आरोपीगण को विधिवत् दिनांक 18.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है…

 

 

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा, मुकेश ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर चौकी चिचोला पुलिस व साइबर टीम राजनांदगांव को मिली बड़ी सफलता डकैती के आरोपी पकड़ाए प्रकरण में प्रार्थी तानाजी व्यंकट जाधव पिता व्यंकट उम्र 35 वर्ष निवासी बडर गल्ली बोधन रोड उदगीर थाना उदगीर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुअर पालन का कार्य करता हैं।

दिनांक 07.08.2025 के दोपहर करीबन 01:00 बजे अपने बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MH-55-C-0193 में 50 नग सुअर कीमती करीबन 2,25,000/ का सुअर को लोड करके ड्रायवर ईश्वर शिंदे व भतीजा लहू जाधव हनुमंत गंगापुर तीनों के साथ बिलासपुर के रंजीत सेठ के पास पहुचाने के लिए जा रहा था।

रात्रि करीबन 02ः00 बजे छत्तीसगढ चिचोला के पास पहुंचे थे कि चिचोला से डोंगरगढ रोड तरफ जा था अज्ञात स्कॉर्पियो के चालक द्वारा अपर डीपर का लाईट जलाकर रूकने का इशारा कर स्कार्पिया से 07- 08 अज्ञात लोग उतरे और पिकअप वाहन में 50 नग सुअर को तथा 03 नग मोबाईल को लूट लिया था।

दिनांक 11.08.2025 को पुलिस चौकी चिचोला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 193/2024 धारा- 310(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान सायबर सेल के माध्यम व चिचोला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध को पूछताछ करने पर आरोपीगण (1) भूपेश मानिकपुरी पिता दल्लू राम उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगरगढ (2) राजू निषाद पिता मंगल निषाद उम्र 29 वर्ष निवासी डोंगरगढ (3) गोविन्दा गोराई पिता हाबूलाल गोराई उम्र 41 वर्ष निवासी डोंगरगढ (4) राहूल धुर्वे पिता रैबू धुर्वे उम्र 27 निवासी नागपुर महाराष्ट्र (5) चमन मानिक पूरी पिता नरसिंह उम्र 25 साल पता विनोबा भावे नगर नागपुर द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये।

आरोपी गण से लूट का रकम 50,000/रू जप्त किया गया है। एंव घटना में प्रयुक्त वाहन 01 स्कार्पियों वाहन व 01 मारूति स्वीप्ट डिजायर वाहन को जप्त किया गया एवं आरोपीगण को विधिवत् दिनांक 18.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक कृष्णा पाटले, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार उ नि सुमेंद्र कुमार खरे ASI सुमन कर्ष, प्रआर बसंत राव, आर मनोज खूंटे, अवध साहू, प्रख्यात जैन, परिवेश वर्मा, गजेंद्र भारद्वाज, कमलेश बंजारे की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button