खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्डविविध

8 मार्च को होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग मुकाबले से पहले रायपुर पहुंची इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स की टीम, यहां जानिए पूरा शेड्यूल?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अगले सात दिन रोमांच से भरपूर होने वाले हैं। बीते 22 फरवरी से शुरू हुई इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के शेष मैच अब 8 मार्च से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, कुमार संगकारा, जैक्स कैलिस, शेन वॉटसन, जोंटी रोड्स जैसे दुनिया के कई दिग्गज चौकों और छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे।

इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के सभी खिलाड़ी गुरुवार को रायपुर पहुंच चुके है। रायपुर एयरपोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी बस में सवार होकर होटल के लिए रवाना हुए।

8 मार्च को रायपुर में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के धुरंधर आमने-सामने होंगे। जिसके मद्देनजर सचिन समेत इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के सभी खिलाड़ी आज रायपुर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में फाइनल और सेमीफाइनल समेत कुल 18 मैच खेले जाएंगे। इनमें नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में लीग के शुरुआती 7 मुकाबले खेले गए। वहीं इसके बाद वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में 6 में से 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस वेन्यू पर आज और कल यानी 7 मार्च को दो मुकाबले होंगे। इसके बाद इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के सेमीफाइनल और फाइनल समेत शेष 7 मुकाबले नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेज़बानी मिलने पर खुशी जताई और क्रिकेट दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का आभार व्यक्त किया। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा— “रायपुर में @imlt20official टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित करने के लिए क्रिकेट के दिग्गजों @sachin_rt और श्री सुनील गावस्कर का आभार। छत्तीसगढ़ को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी करने का सम्मान मिला है, जिसमें कुछ महानतम क्रिकेटर एक साथ आए हैं। #IML को शानदार सफलता की शुभकामनाएँ!”

शेड्यूल

  • मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स Vs ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।
  • मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे।

रायपुर में होने वाले आईएमएल 2025 के मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो गई है। 8 मार्च को होने वाले इंडिया मास्टर्स के मैच की टिकट की कीमत 500 रुपये से शुरू हो रही है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं।

  • लोअर टिकट: 1000 रुपये
  • गोल्ड टिकट: 6000 रुपये
  • प्लैटिनम टिकट: 8000 रुपये
  • कॉर्पोरेट बॉक्स: 10,000 रुपये

वहीं, अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों के टिकट की कीमत 100 रुपये से शुरू हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button