दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन कर हम सभी को जो सौगात दी है, हम सभी लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे: प्रभुनाथ बैठा

भिलाई। आज दिनांक 26/05/2021 ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का हुआ भूमिपूजन। विगत 30 वर्षों से लगातार प्रयास के बावजूद आज ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का विकास कार्य शुरू होने जा रहा है, ऐसा ट्रांसपोर्ट नगर जहां बड़े-बड़े गड्ढे बिजली की कमी, बरसात के दिनों में पानी का निकासी नहीं, पार्किंग की सुविधा नहीं, अवैध कब्जे चरम सीमा पर जिसके चलते चार चार मौतें लोगों ने देखा है। जिस के विकास के लिए ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने अपने साथियों के साथ लगातार प्रयास करते रहे। देश का एकलौता ट्रांसपोर्ट नगर जिसके साथ विगत 30 वर्षों से सौतेला व्यवहार होते आ रहा था, पिछली सरकार में हमारे समिति के सदस्यों ने बहुत प्रयास की। हर शासन प्रशासन के दरवाजे पर अपनी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के लिए गुहार लगाई, अनेकों बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। उसके बावजूद भी इस ट्रांसपोर्ट नगर का समस्या को नहीं सुनी गई। जिस जगह पर चार चार मौतें हुई हो उसका विकास कार्य रुक जाना बहुत दुख की बात है। 30 वर्षों में गाड़ियों का इतना मेंटेनेंस आई है जिसको हम सभी बता नहीं सकते। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह दिनांक 8 फरवरी 2020 के मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भोजपुरी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी मंच के माध्यम से दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर का कायाकल्प करने का संदेश दिए थे। जिसका आज सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन की गई। मुख्यमंत्री के कार्यों से छत्तीसगढ़ के समस्त ट्रांसपोर्ट व्यवसाई व गाड़ी मालिकों में हर्ष व्याप्त है। हमारे ट्रांसपोर्ट नगर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार होते आया है, भिलाई एशिया का सबसे बड़ा व्यवसायिक स्थल होने के बावजूद ट्रांसपोर्ट नगर के विकास में इतना विलंब करना दुख का विषय है। देश के कोने कोने से गाड़ियों का आवागमन हमारे ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई में होता है। आज ढाई साल के शासनकाल में मुख्यमंत्री ने जो हम सभी को सौगात दी है, हम सभी लोग हमेशा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार, डॉ शिव कुमार डेहरिया, दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर चंद्रकांता मांडले, सभापति विजय जैन का आभारी हैं तथा नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा के आयुक्त श्रीमान कीर्तिमान सिंह राठौर एवं डीके पांडे का बहुत आभारी हैं, जिनके लगातार प्रयास से कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है तब जाकर ट्रांसपोर्ट नगर सभी बाधाओं को पार करते हुए विकास की राह पर खड़ा है। मैं ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा संरक्षक स्वर्गीय वीरा सिंह, इंदरजीत सिंह छोटू, सुखचैन सिंह सुखा ,हरेंद्र यादव, सीता सिंह, दुर्गा पटेल, पार्षद बहल राम साहू, सरवन बिश्नोई , रंजीत सिंह वालिया ,बलजिंदर सिंह ,पंकज सेठी, शंभूनाथ बैठा,अरुण कुमार बैठा, रबिन्द्र भारती ,राजकुमार निर्मलकर, गुरप्रीत सिंह ढींगरा ,सत्येंद्र शर्मा ,गोपी अरोरा, विनोद सिंह, इंदरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, भजन सिंह ,पंकज सिंह ,जसवंत सिंग, सतेन्द्र शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा अथक प्रयास किया गया ट्रांसपोर्ट नगर के विकास में जिन जिन लोगों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मदद की है मैं सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button