दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेवा सहकारी समिति मोहरेंगा में किसान कुटीर का किया लोकार्पण

 

दुर्ग। सेवा सहकारी समिति मोहरेंगा में किसान कुटीर भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री, विशिष्ट अतिथि आशीष छाबड़ा अध्यक्षता राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मर्यांदित दुर्ग ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती रात्रे, अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, कैलाश नाहटा, झूमुक साहू अध्यक्ष सरपंच संघ धमधा, सूर्यप्रकाश शर्मा, टूमन साहू, धनराज बंजारे, जितेन्द्र साहू, अशोक पटेल, भागवत प्रसाद साहू, श्रवण कुमार यादव तथा बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी व समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में ओनी कुमार महिलांग अध्यक्ष समिति मोहरेंगा को बधाई दिया। उन्होने फसल परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया उन्होने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है व पिछले 04 वर्ष में किसानों का एक भी आत्महत्या प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। गोधन न्याय योजना से किसानों के अन्य आय में वृद्धि हुयी है। इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे देश में धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, जिसके कारण 2018 की तुलना में धान की खरीदी लगभग दोगुना हो गया है।

इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की सारी योजनाएँ गांव गरीब और मजदूरों पर केंद्रित है। सरकार के शपथ लेने के मात्र दो घंटे के भीतर कर्जामाफ किया गया। गोधन न्याय योजना से किसान समृद्ध हो रहे है एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक समिति में किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर का निर्माण किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना 04 किश्तों में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button