देश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 5-0 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल मैच में जापान को 5-0 से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-0 से हराया. अब भारत का फाइनल में मलेशिया से मुकाबला होगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. उसने पहला हाफ खत्म होने तक 3-0 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद दूसरे हाफ में 2 गोले किए. टीम इंडिया ने फुल टाइम होने तक 5-0 से जीत दर्ज की।

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया है. उसने सेमीफाइनल में भी इसे बरकरार रखा. पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने खाता खुलवाया. उन्होंने 19वें मिनट में गोल किया. वहीं हरमनप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल किया. मनदीप सिंह, सुमित और कार्थी सेलवम ने भी एक-एक गोल किया।

इससे पहले जापान ने भारत को ढाका में सेमीफाइनल मैच में दो साल पहले 5-3 से हराया था. लेकिन टीम इंडिया ने इस बार पासा पलटते हुए बदला पूरा किया. टीम इंडिया इस सेमीफाइनल में काफी आक्रामक होकर खेल रही थी. वहीं जापान की टीम डिफेंस की कोशिश में थी।

गौरतलब है कि भारत ने 3 अगस्त को हुए मुकाबले में चीन को बुरी तरह हराया था. भारत ने इस मैच में 7-2 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 4 अगस्त को जापान के साथ हुआ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. टीम इंडिया ने 6 अगस्त को मलेशिया पर बेहतरीन जीत हासिल की. उसने 5-0 से मलेशिया को हराया. इसके बाद कोरिया को 3-2 से हराया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से धोया था. इसके बाद टीम इंडिया में सेमीफाइनल में पहुंची।

भारतीय गोलकीपर पी श्रीजेश के लिए सेमीफाइनल मैच बहुत ही खास रहा. यह उनके करियर का 300वां मैच था. उन्हें मैच से पहले सम्मानित भी किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button