दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना यदि अंधभक्ति लगती है तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

भिलाई। जयंती स्टेडियम में पांच दिनों तक श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को भिलाई पहुंचे, इस दौरान जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

पत्रकारवार्ता में एक पत्रकार के सवाल किया कि छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर एक कार्यक्रम कहा कि छग में इन दिनों दोनों कथावाचक धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैला रहे है, इसका जवाब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि हिंदुओं को आपस में जोड़ना, लोगों में हनुमान जी की भक्ति जगाना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना यदि अंधभक्ति लगती है तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

पत्रकारों से पूछे सवाल ने सवाल किया कि बांग्लादेश में दो दिन पूर्व एक हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया है, जवाब देते हुए श्री शास्त्री ने कहा कि क्योंकि वह हिन्दू था। भारत में रहने वाले हिंदू और सनातनियों को भी यह बात समझ लेना चाहिए की बांग्लादेश में हिंदू होना अपराध है तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी हिन्दू होना अपराध होगा इसलिए यही समय सही समय है, जब सब हिंदू एक हो जाए।

श्री शास्त्री ने कहा कि जल्द ही वो छत्तीसगढ़ में भी हिंदू एकता के लिए यात्रा निकलाएंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित होने तक अपना अभियान जारी रखेंगे। इस पांच दिवसीय कथा के दौरान 27 दिसंबर को दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें अगर कई घर वापसी करना चाहे तो वो समिति से संपर्क कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button