छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का लिया जायजा, पेंडिग शिकायतों की शीघ्र निकाल करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। जिले के नये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया। जिसमें सभी शाखा प्रभारियों को शाखा के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा कार्यालय के शाखाओं में लंबित शिकायत / जांच, लंबित स्थायी/गिरफ्तारी, संमस वारंट, लंबित मोटर वारंट, मेडिकल बिल, यात्राभत्ता, सिक, अवकाश, गैरहाजिर प्रकरण, माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त जवाबदावा, लंबित गुम इंसान, लंबित पेंशन एवं अन्य, निर्माण कायों, फर्मो से प्राप्त लंबित बिल आहरण/भुगतान करने, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/पत्रों एवं शाखाओ में विभागीय पेंडिग शिकायत जांच व पत्रों की शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रत्येक प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों का फिंगर प्रिंट लेने एवं जमीन संबंधी प्रकरण / शिकायत पर तत्काल राजस्व विभाग को वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार कर निराकरण करने तथा समस्त शाखा प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/जांच एवं पत्रों का अवलोकन कर सही समय पर जानकारी भेजने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, मुख्य लिपिक हरिओंम विश्वकर्मा, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित समस्त पुलिस कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

आपरेशन मुस्कान के तहत सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने गुम/अपहृत (बालक) को रिपोर्ट दर्ज करने के महज 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर किया बरामद: प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक लडका उम्र करीबन 14 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं स्टाफ को गुम / अपहृता की पता तलास करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चा गुम/अपहृत (बालक) को दिनांक 09.02.2024 को रायपुर चांदनी चौक मोवा जिला रायपुर से दस्तयाब कर बरामद किया गया है। बच्चे (बालक) को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्चे (बालक) के परिजनो ने अपने बच्चे को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये और खुशी जाहिर करते हुए बेमेतरा पुलिस का हृदय से अभार व्यक्त किये।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि रेशमलाल भास्कर, सउनि जितेन्द्र कयश्प, प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी, छत्रपाल डहरिया, आरक्षक मनीष मिश्रा एवं अन्य स्टाफ व पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button