दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वित्तीय साक्षरता विषय पर आरबीआई द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिया के जिला स्तरीय विजेताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

दुर्ग। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहल से वित्तीय साक्षरता विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी जिला में किया गया था। जिसमें दुर्ग के सभी विकासखंड से चयनित विद्यार्थियों का, जिला स्तर पर फाइनल राउंड हुआ था। इस फाइनल राउंड के विजेताओं को आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया । उन्होंने वित्तीय साक्षरता की दिशा में जागरूकता लाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रयासों की तारीफ की ।

सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में दुर्ग जिले के मार्च तथा अंतिम तिमाही 2022- 23 की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर ने जिले की बैंको की साख जमा अनुपात को रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया के नियमानुसार 40 प्रतिशत करने को निर्देश दिए। जिले में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि ऋण का अनुपात कम पाए गए बैंको को अधिक से अधिक कृषि ऋण वितरण करने के लिए निर्देश दिए ।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा के अंतर्गत सभी पात्र खाता धारी का बीमा करना और मृतक व्यक्ति का बीमा दावा राशि समय पर स्वीकृति के लिए जिला स्तर पर नोडल आधिकारी को समन्वय बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।

इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह और डीएलसीसी बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन, अग्रणी बैंक प्रबन्धक दिलिप कुमार नायक उपस्तित थे।


ःः00ःः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button