दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवनाथ नदी रेल्वे ब्रीज के नीचे जुआ खेलते 5 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: 11 मोटर सायकल, 7 मोबाइल सहित नगदी जप्त

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन /निर्देशन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के विरुद्ध अभियान छेड कर सख्त कार्यवाही की गई।

जिसमें अभियान के तहत दिनांक 11.07.2024 शिवनाथ नदी रेल्वे ब्रीज के नीचे पम्प हाउस के पास ग्राम मोहलाई दुर्ग में खुले स्थान में जुआड़ियों के द्वारा 52 पत्ती ताश में रूपये पैसों का दांव अवैध लाभ अर्जित करने हेतु काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर 05 जआ खेलने वालों को पकड़ा गया और अन्य आरोपी अपनी गाडी छोडकर भाग गये। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 374/2024 थारा 3(2) जुआ एक्ट अधिनियम 2022 कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाईल, 11 मोटर सायकल एवं नगदी 13140/-₹ जप्त किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय यादव, उनि रामनारायण ध्रुव, प्र.आर, चेतन साहू, सुशील प्रजापति, कृष्णा सिंह, आरक्षक राधेश्याम चन्द्राकर, रविन्द्र सिंह, टोमन देशमुख, बृजमोहन सिंह, लक्ष्मण राव एवं सुरेश साहू की भूमिका रही।

नाम आरोपीगण- 01. तोरन आशराफी पिता साजिद अली उम्र 24 साल निवासी तकिया पारा दुर्ग 02. मोह. अकिल पिता अब्दुल रजाक उम्र 38 साल निवासी शानिचरी बाजार दुर्ग 03.मोह. जुनैद पिता मोह. इशरादिल उम्र 36 साल निवासी तमेरपारा दुर्ग 04. मोह. नशिर पिता मोह. याकूब उम्र 38 साल निवासी केलाबाडी दुर्ग 05. जावेद अली पिता शरीफ अली उम्र 25 साल निवासी तकियापारा दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button