छत्तीसगढ़फीचर्ड

खाना नही देने की बात कों लेकर झगड़ा विवाद करते हुए आवेश मे आकर पत्नी को सील बट्टा से मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

खाना नही देने की बात पर नाराज होकर आरोपी द्वारा मृतिका कों सील बट्टे से गंभीर चोट कारित की गई थी हत्या…आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त सील बट्टा किया गया जप्त…

सरगुजा। प्रार्थी सत्यनारायण सिंह साकिन दमउकुंड निम्हा उदयपुर दिनांक 28/04/24 कों थाना उदयपुर आकर सूचना दिया कि प्रार्थी के भाई किशुन पावले कि पत्नी अपने घर मे जमीन मे मृत हालत मे पड़ी हुई हैं, सूचना पर थाना उदयपुर मे मर्ग क्रमांक 38/24 धारा 174 जा. फौ.कायम कर जांच मे लिया गया।

दौरान मर्ग जांच शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए, साथ ही मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, डॉक्टर साहब द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया हैं एवं परिजनों के बयान मे किशुन पावले द्वारा दिनांक 27/04/24 कों अपने घर मे लड़ाई झगड़ा करने की बात पता चली जो मामले मे मृतिका के पति किशुन पावले की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

जो आरोपी द्वारा अपना नाम किशुन पावले उम्र 38 वर्ष साकिन दमउकुंड निम्हा उदयपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक 27/04/24 कों खाना नही देने की बात कों लेकर घर मे लड़ाई झगड़ा विवाद हो रहा था, लड़ाई झगड़ा विवाद होने पर घर के अन्य सदस्य आसपास मे चले गए थे, जो आरोपी किशुन पावले अपनी पत्नी से खाना नही देने की बात कों लेकर झगड़ा विवाद करते हुए आवेश मे आकर घर मे रखे हुए सील बट्टा से मृतिका के सर मे गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त सील बट्टा जप्त किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना उदयपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/24 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, महिला आरक्षक सुनिधि राजवाड़े, आरक्षक सुरेन्द्र बारी, देवेंद्र सिंह, विजय पैकरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button