दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज की मांग पर ईडी वर्क्स ने दी अनुमति, एंसीलरी इंडस्ट्रीज प्रोपराइटरी आइटमों को रिवर्स इंजीनियरिंग करके करेंगे डेवलप

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रतन दास गुप्ता के नेतृत्व में बीएसपी के ईडी ( वर्क्स) अंजलि कुमार से मिला। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ईडी के निर्देशानुसार एंसीलरी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मॉडेक्स यूनिट का दौरा करेगा. और रिवर्स इंजीनियरिंग करके जो प्रोपराइटरी आइटम है उसको पे ट्रायल पर एंसीलरी करके सप्लाई करेगा।

अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने बताया कि मॉडेक्स यूनिट में जो प्रोडक्ट बाहर से आते हैं उसको हम रिवर्स इंजीनियरिंग करके पे ट्रायल पर लोकल डेवलपमेंट करेंगे. ईडी वर्क्स ने यह आश्वासन दिया है, जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मॉडेक्स यूनिट का दौरा करेगा।

रतन दास गुप्ता ने बताया कि सीपीडी से संबंधित वर्ग लोड बढ़ाने का निर्देश भी ईडी वर्क्स ने जीएम (एमएंडयू ) को दिया है। कुछ दिन के भीतर सीपीडी का वर्क लोड दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में इस मांग को प्रमुखता से रखा कि तमाम ओपन टेंडर जहां एंसीलरी एलिजिलेबल क्राइटेरिया में नहीं आ पा रहे उन्हें कैसे इस क्राइटेरिया में लाया जाए इस पर मैनेजमेंट गंभीरतापूर्वक विचार करे।

ईडी वर्क्स ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। रतन दासगुप्ता ने बैठक को सार्थक बताया। बैठक में बीएसपी प्रबंधन की ओर से ईडी ( वर्क्स ) अंजलि कुमार, सीजीएम (एमएंडयू )अरविंद कुमार, जीएम (शॉप) आशीष घोष, जीएम ( सीपीडी) राजेंद्र प्रसाद तथा एंसीलरी एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रितपाल सिंह मालवा, सचिव सुरेश चावड़ा एवं सदस्य रितेश रायका उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button