खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिव्यांग, नवविवाहिता और 85 वर्ष आयु के मतदाताओं को किया सम्मानित

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की उपस्थिति में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा आरंग अंतर्गत, नगर पंचायत समोदा में रैली, दीपदान, अकाशदीप के साथ ही उपस्थित गणमान्य नागरिकों को बैच लगाकर मतदाता शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांगजन, नवविवाहिता,85 वर्ष आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आरंग अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार राजकुमार साहू, सीता शुक्ला, श्रुति शर्मा सहित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है रायपुर लोकसभा में मतदान आगामी 7 मई को है।

स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से कम मतदान वाले क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के कम मतदान वाले विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा लोगों से 100% मतदान करने की अपील की जा रही है।

सोच-समझकर बटन दबाने, सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने का संदेश नाटक के माध्यम से दिया जा रहा है। इसके तहत दिनाँक 24/04/2024 को नगर निगम रायपुर जोन 4 के कटोरा तालाब में चौपटी, चंदानी गार्ड , फ़नफ़ेस्टो काम्प्लेक्स शैलेंद्र नगर, नेताजी चौक एवम् बालगोपाल हॉस्पिटल चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साथ ही रायपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप एक्सप्रेस के द्वारा समानांतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button